Dale Carnegie Quotes in Hindi
डेल कार्नेगी के अनमोल विचार
1. वो बात जो आपको खुश या दुखी करती है ये नही है कि -आपके पास क्या है या आप कौन हैं या आप कहां हैं या आप क्या कर रहे हैं – वो ये है कि आपके इनके बारे मे कैसा सोचते है।
2. आप पर हमला करने वाले दुश्मनों से मत डरो। आपकी चापलूसी करने वाले दोस्तों से डरो।
3. कोई भी मूर्ख आलोचना, शिकायत, और निंदा कर सकता है- और अधिकांश मूर्ख ऐसा ही करते हैं। लेकिन समझदार और क्षमाशील बनने के लिए चरित्र और आत्म-नियंत्रण की आवश्यकता होती है।
4. लोगों से व्यवहार/ करते समय ,यह याद रखें कि आप तर्क के प्राणियों के साथ व्यवहार नही कर रहे हैं, अपितु पूर्वाग्रह से तने हुए और गर्व और अभिमान से प्रेरित प्राणियों के साथ व्यवहार कर रहे हैं।
5. दुनिया में हर कोई खुशी की तलाश में है- और इसे खोजने का एक निश्चित तरीका है। वह है – अपने विचारों को नियंत्रित करना। खुशी बाहरी स्थितियों पर निर्भर नहीं है। यह आंतरिक स्थितियों पर निर्भर करता है।
6. किसी व्यक्ति से उसके बारे में बात करें और वे आपको घंटों तक सुनेंगे।
7. कर्म शब्दों से अधिक तीव्रता से बोलते हैं, और एक मुस्कुराहट कहती है, ‘मैं तुम्हें पसंद करता हूं। तुम मुझे खुश करते हो। तुम्हें देख कर मैं प्रसन्न हूँ।
8. प्रशंसा और चापलूसी के बीच का अंतर क्या है ? यह आसान है। एक निष्ठापूर्ण है और दूसरा निष्ठाहीन है। एक दिल से बाहर आता है; दूसरा दांतों से। एक निःस्वार्थ है; दूसरा स्वार्थी । एक की सार्वभौमिक प्रशंसा की जाती है; और दुसरे की सार्वभौमिक निंदा।
9. नाम किसी भी भाषा में सबसे मधुर और सबसे अधिल महत्वपूर्ण ध्वनि है।
10. दिलचस्प इंसान बनने के लिये, दिलचस्पी लें (लोगों में)
11. अगर आप शहद इकट्ठा करना चाहते हैं, तो मधुमक्खी के छ्त्ते पर लात मत मारो।

Comments
Post a Comment