Skip to main content

Weight Loss Tips

Weight Loss Tips: पेट की चर्बी घटा देगा Apple Cider Vinegar, वजन भी होगा कम, ये है सेवन का सही टाइम

Weight Loss Tips: अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको Apple Cider Vinegar के इस्तेमाल से वजन कम करने का आसान तरीका बता रहे हैं. डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह के अनुसार, कई रिसर्च में ये सामने आ चुका है कि सेब का सिरका यानि Apple Cider Vinegar वजन कम (Weight Loss) बहुत हेल्पफुल है. वजन कम करने के अलावा एप्पल साइडर विनेगर से आपकी सेहत को कई दूसरे फायदे भी मिलते हैं. 

एप्पल साइडर विनेगर की खासियत

एप्पल साइडर विनेगर (apple cider vinegar) को सेब से तैयार किया जाता है और सेब में कई ऐसे गुण होते हैं, जो हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं. अन्य सिरके के मुकाबले सेब के सिरके में ज्यादा मात्रा में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. इससे शरीर को भरपूर पोषण मिलता है. आप इसे सलाद के रुप में या किसी ड्रिंक में मिलाकर भी पी सकते हैं. कई बार लोगों खाने की कई डिश में इसका इस्तेमाल करते हैं. इसके नियमित इस्तेमाल से आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी. 

वजन कम करने में कैसे मदद करता है Apple Cider Vinegar
रंजना सिंह बताती हैं कि एप्पल साइडर विनेगर से ब्लड शुगर लेवल (blood sugar level) भी कम होता है. शरीर में हाई ब्लड शुगर लेवल होने की वजह से वजन बढ़ता है ऐसे में एप्पल साइजर वेनेगर शुगर कम करता है. हमारे शरीर में फैट स्टोर करने का काम इंसुलिन हार्मोन करता है और Apple Cider Vinegar इंसुलिन को टैप करने में हेल्प करता है. जिससे आपको वेट कम करने में मदद मिलेगी

बॉडी से चर्बी कम करता है  Apple Cider Vinegar

डॉक्टर रंजना सिंह के अनुसार, शरीर में जैसे ही चर्बी बढ़ने लगती है मोटापा बढ़ना भी शुरू हो जाता है. ऐसे में सेब के सिरका शरीर से एक्स्ट्रा फैट को गलाकर कम करने का काम करता है. एप्पल साइडर विनेगर से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है. सेब के सिरका में मौजूद एसिटिक एसिड भूख को शांत करता है. और आपके दिमाग में फुल होने के संकते जाते हैं.


एप्पल साइडर विनेगर के दूसरे फायदे (Other Benefits of Apple Cider Vinegar) 

सेब का सिरका वजन कम करने के साथ-साथ आपकी एसिडिटी, एसिड रिफ्लेक्शन कम करने में भी मदद करता है.

घुटनों या जोड़ों के दर्द में भी ये बहुत फायदेमंद है. 

इससे हमारे शरीर का PH लेवल सही रहता है.

इससे एंठन और दर्द की समस्या में आराम पड़ता है. 

डाइजेशन सिस्टम के लिए भी ये बहुत अच्छा होता है

वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कैसे करें (how to use apple cider vinegar to lose weight)

डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह के अनुसार, आप Apple Cider Vinegar को रोज सुबह खाली पेट पिएं. आपको 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लेना है, इसमें आधा नींबू का रस, 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच पिंक सॉल्ट जिसे सेंधा नमक कहते हैं. इन चीजों को एक गिलास पानी में डालकर पी लें. आप इसी तरह एक बार रात को खाना खाने से पहले भी पी सकते हैं. इससे आपको वजन कम करने में काफी मदद मिलेगी.


Comments

Popular posts from this blog

मैं ठहर गया....

मैं     ठहर     गया                      वो   गुजर    गई, वो     क्या     गुजरी                        सब     ठहर    गया

कोई देखता नहीं.. Achhe blog

पांवों के लड़खड़ाने पे तो सबकी है नज़र, सर पे कितना बोझ है कोई देखता नहीं। सितम ये है कि हमारी सफों में शामिल हैं, चराग बुझते ही खेमा बदलने वाले लोग। आज तो झगड़ा होगा तुझसे ऐ खुदा, मुश्किलें बढ़ा दी तो सब्र भी बढ़ा देता। अक्सर वो फैसले मेरे हक़ में गलत हुए, जिन फैसलों के नीचे तेरे दस्तखत हुए। पसंद आ गए हैं कुछ लोगों को हम, कुछ लोगों को ये बात पसंद नहीं आयी। मुद्दतें हो गयी हैं चुप रहते रहते, कोई सुनता तो हम भी कुछ कहते। अपनी हर फतह पर इतना गुरुर मत कर मिट्टी से पूछ आज सिकंदर कहां है।

महान स्टीफन विज्ञानीक विलियम हॉकिंग की मृत्यु

स्टीफन विलियम हॉकिंग, एक विश्व प्रसिद्ध ब्रितानी भौतिक विज्ञानी, ब्रह्माण्ड विज्ञानी, लेखक और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में सैद्धांतिक earth विज्ञान केन्द्र के शोध निर्दे...